फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election : तो बाबा विश्वनाथ की नगरी से नेहरू और इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे पीएम मोदी!

Sun, 03 Mar 2024 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

 पीएम मोदी से पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रयागराज जनपद के फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन चुनाव जीते थे। इसी तरह से इंदिरा गांधी रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 1977 का चुनाव छोड़ कर तीन चुनावों में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वीं लोकसभा के चुनाव में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और तीसरी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह उत्तर प्रदेश के एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन चुनावी जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। पीएम मोदी से पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रयागराज जनपद के फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन चुनाव जीते थे।

विज्ञापन


इसी तरह से इंदिरा गांधी रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 1977 का चुनाव छोड़ कर तीन चुनावों में जीत दर्ज की थी। पीएम मोदी वाराणसी से लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2024 में लगातार तीसरी बार वह काशी की जनता के बीच होंगे।



देश की आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की संसदीय सीटों से चुनाव जीत कर आठ राजनेता प्रधानमंत्री बने। इनमें पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी शामिल हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रयागराज जिले के फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 1952, 1957 और 1962 का चुनाव जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशीवासियों को 20 वर्ष से भा रहे बाहरी प्रत्याशी

इंदिरा गांधी ने रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 1967, 1971 और 1980 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। देश में घोषित आपातकाल के बाद 1977 में हुए आम चुनाव में रायबरेली से इंदिरा गांधी को जनता पार्टी के राज नारायण ने शिकस्त दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से जीत चुके हैं। 2024 में एक बार फिर वह काशी की जनता के बीच चुनावी मैदान में हैं।

काशीवासियों को गत 20 वर्ष से लोकसभा के चुनाव में बाहरी प्रत्याशी ही भा रहे हैं। वाराणसी से वर्ष 2004 का लोकसभा चुनाव देवरिया में जन्मे कांग्रेस नेता राजेश कुमार मिश्रा ने जीता था। वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव दिल्ली में जन्मे भाजपा के डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने जीता था। वर्ष 2014 से गुजरात के वडनगर ग्राम में जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के सांसद हैं। इससे पहले वर्ष 1991 का लोकसभा चुनाव रायबरेली में जन्मे पूर्व आईपीएस श्रीष चंद्र दीक्षित ने भाजपा के सिंबल पर जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें