Lok Sabha Election: महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने कहा कि पूरे देश में किन्नर समाज की स्थिति दयनीय है। किन्नर समाज के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं की गई है। किन्नर समाज अपनी बात लोकसभा और विधानसभा में कैसे रखेगा? किन्नर समाज का नेतृत्व कौन करेगा? किन्नर समाज की भलाई के लिए मैंने धर्म से राजनीति की ओर रुख किया है।
निर्मोही अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बुधवार को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि निर्दल प्रत्याशी के रूप में 14 मई को नामांकन करेंगी।
हिमांगी ने कमच्छा स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बात की और कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया था, मगर किसी कारण से उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। अब निर्दलीय चुनाव लड़ुंगी।