पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय, अनुप्रिया पटेल और सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। इन सबके पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। हैं, जो दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
छह सीटों के प्रत्याशी पहली बार चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से चुनाव मैदान में हैं। वह भी पीएम मोदी के खिलाफ तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में सबसे पहले घोसी मऊ, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र और सलेमपुर के नतीजे आएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक इन सीटों के नतीजे दोपहर दो बजे तक घोषित हो सकते हैं।
वाराणसी, जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज, मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, चंदौली, बलिया और सलेमपुर के नतीजे शाम चार से छह बजे तक आ सकते हैं। हालांकि रूझान सुबह से मिलने लगेगा।
पूर्वांचल की जिन 13 सीटों पर मंगलवार को मतगणना होगी, उनमें से नौ सीटें (वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र, बलिया, भदोही, सलेमपुर, मछलीशहर, आजमगढ़) भाजपा-अपना दल एस के पास हैं। चार सीटें (गाजीपुर, जौनपुर, घोसी मऊ, लालगंज) बसपा के पास हैं। मतगणना से पता चलेगा कि भाजपा गठबंधन अपना गढ़ बचा सका या फिर सेंधमारी हो गई।