बरेका खेलकूद संघ की ओर से संचालित स्विमिंग पूल सोमवार को खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया। दो माह देरी से खुले स्विमिंग पूल का उद्घाटन खेल अधिकारी बहादुर प्रसाद और संघ के महासचिव सुनील कुमार ने किया।
स्विमिंग पूल हर साल अप्रैल में खोल दिया जाता था। इस बार मरम्मत की वजह से देरी हुई। क्रीड़ा अधिकारी बहादुर प्रसाद ने बताया कि स्विमिंग पूल में अब खिलाड़ी तैराकी का प्रशिक्षण ले सकते हैं। फाॅर्म का वितरण शुरू कर दिया गया है। रेलवे और बरेका के कर्मचारियों के लिए 160 रुपये प्रतिमाह, केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी और उनके परिजनों को 1180 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, बाहरी व्यक्ति को 2140 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि तैराकी शिविर इस सप्ताह शुरू हो जाएगी।