PM Modi Road Show in Varanasi: वाराणसी में आयोजित रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उर्जा धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। रोड शो में लगातार वे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। पीएम मोदी का रोड शो में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। पीएम के साथ मौजूद सीएम योगी लगातार विक्ट्री साइन दिखाते हुए दिख रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी की धरती पर हैं। शनिवार की सुबह वह लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने जाएंगे। इससे एक दिन पहले काशी में उनका भव्य रोड शो जारी है। माहौल देखकर ऐसा लग रहा है कि पूरा शहर सड़क पर है या अपने घर के बरामदों और छतों पर।
विज्ञापन
बीएचयू सिंह द्वार से विश्वनाथ मंदिर तक होने वाली इस यात्रा के माध्यम से नरेंद्र मोदी ने पूरे पूर्वांचल की जनता को साधा है।
भव्य रोड शो का आकर्षक नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
22 घंटे के इस रोड शो में मिनी इंडिया की झलक दिख रही है। जगह-जगह देश के प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है। पीएम मोदी और सीएम योगी पर कुछ स्थानों पर फूलों की भी बारिश की गई।
भव्य रोड शो का आकर्षक नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर मोदी की अगवानी में जनसैलाब उमड़ पड़ा था, जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत की।
भव्य रोड शो का आकर्षक नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्कुराहट के साथ जनता का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
भव्य रोड शो का आकर्षक नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
सड़क की एक साइड पर मोदी का काफिला तो दूसरी साइड भारी-भरकम भीड़ ने लगाए जयकारे।
भव्य रोड शो का आकर्षक नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
किन्नरों के एक बड़े समूह ने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन लोगों ने कई तरह के पोस्टर लिखे हुए थे जिस पर लिखा था- मोदी नाम विश्वास का।
योगी ने दिखाई विक्ट्री।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी को बीएचयू के सिंह द्वार पहुंचने से पहले ही योगी ने उनके स्वागत की तैयारियों को परख लिया था। इससे पहले उन्होंने जनता को विक्टरी सिम्बल दिखाया।