फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: काशी में दिव्यांग मतदाताओं ने दिखाया जज्बा, साइकिल- व्हीलचेयर और लाठी के सहारे पहुंचे बूथ

Sat, 01 Jun 2024 10:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Lok Sabha Election 2024 In Varanasi : वाराणसी लोकसभा सीट के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। युवाओं और बुजुर्गों के साथ ही दिव्यांग मतदाताओं ने भी गजब का जज्बा दिखाया। 
विज्ञापन
Varanasi Lok Sabha Election Voting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान कर लोगों को संदेश दिया। कोई व्हीलचेयर के सहारे बूथ तक पहुंचा तो कुछ लोगों ने बैसाखी के सहारे मतदान किया। सेवापुरी में एक बूथ पर तो दोनों पैर से दिव्यांग बेटे को माता-पिता साइकिल पर बिठाकर पहुंचे। अमर उजाला से बातचीत में दिव्यांग मतदाताओं ने विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर मत करने की बात कही। उनका कहना था कि दिव्यांगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने वाली सरकार चाहिए।
विज्ञापन

घर से साइकिल पर बैठकर निकला अजीत
सेवापुरी विधानसभा के रखौना ग्राम के अजीत कुमार (22) दोनों पैर से दिव्यांग हैं। दोपहर बाद पिता विनोद, माता शुभावती देवी उसे साइकिल पर बिठाकर वोट दिलाने पहुंते। मतदान के प्रति अजीत के जज्बे को सभी ने सराहा।

दिव्यांग मित्रों के सहारे बूथ पर पहुंचे हरिदास
दशावमेध वार्ड में बने मॉडल बूथ पर हरिदास चक्रवर्ती (80) मतदान केंद्र पर परिवार के सदस्यों साथ पहुंचे। मतदान केंद्र के गेट पर दिव्यांग मित्र उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर अंदर ले गए। कहा कि एक मजबूत सरकार बनाने के लिए अपना वोट किया है।

चलने में असमर्थ लेकिन उत्साह से किया मतदान
रोहनिया क्षेत्र के देलहना मतदान केंद्र पर दोपहर पौने दो बजे चलने में असमर्थ संजय विश्वकर्मा लाठी के सहारे पहुंचे। उनके उत्साह को देख लोगों ने खूब सराहना की। संजय ने बताया कि विकास को ही मुद्दा मान कर अपना वोट किया है।

व्हील चेयर के सहारे गौरी देवी ने दिया वोट
सारनाथ क्षेत्र में मतदान केंद्र पर गौरी देवी (80) व्हील चेयर के सहारे वोट देने पहुंचीं। गेट से अंदर जाने के बाद बूथ पर मौजूद लोगों की मदद से गौरी देवी ने मताधिकार का प्रयोग किया। बातचीत में कहा कि दिव्यांगों को मुलभूत सुविधाएं और विकास देने वाली सरकार चाहिए, इसलिए वोट किया।

विज्ञापन

चंद्रभूषण तिवारी (70) पैरालिसिस के शिकार हैं। चलने- फिरने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए वे मतदान केंद्र तक पहुंचे। मतदान कर उन्होंने महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें