नौ मई को गृह मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचेंगे और यहां से प्रतापगढ़, गाजीपुर, सलेमपुर, देवरिया सहित अन्य क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो 12 मई से भाजपा के केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारक काशी पहुंच जाएंगे और पूर्वांचल के अलग अलग लोकसभा क्षेत्रों में सक्रिय होंगे।