फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : बरातियों से भरी बस दीवार से टकराई, चालक की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Tue, 07 May 2019 03:21 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार तड़के बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


जौनपुर के बैरीडीहा गांव निवासी अरुन कुमार की बारात अंबेडकरनगर के नेवादा गांव गई थी। मंगलवार की सुबह बरात वापस लौट रही थी। तड़के करीब 5 बजे बस आजमगढ़ के माहुल बाजार के पास पहुंची थी, इसी बीच बस अनियंत्रित हो कर सड़क के ही बगल एक निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जिसमें बस चालक पायिन्दापुर थाना क्षेत्र निवासी दीदारगंज निवासी सागर यादव पुत्र रामअवध(30) की मौके पर ही मौत हो गई। बस का खलासी भरगुराम (40) बुरी तरह घायल हो गया है। साथ ही बस पर सवार बाराती जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के लोगों ने बस से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बरातियों को मामूली चोटें लगी थी। इसलिए प्राथमिक उपचार करने के बाद उनको घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है की माहुल-अहरौला मार्ग का सीसी और पिच रोड का जोड़ बहुत ही खतरनाक होने के कारण आए दिन लोग यहां अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं, इसलिए इसको तुरंत सही कराया जाना चाहिए। बता दें कि अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर यह हुआ हादसा था। घटना के समय बस में करीब चालीस लोग सवार थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें