फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: जांच में 119 पर्चे खारिज, मैदान में 103 प्रत्याशी, देखें- पूर्वांचल की 8 सीटों की तस्वीर

Thu, 16 May 2024 10:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Election: पर्चा खारिज होने के बाद प्रत्याशियों में नाराजगी भी है। इनमें कॉमेडियन श्याम रंगीला और अफजाल की बेटी नुसरत अंसारी भी शामिल हैं। श्याम रंगीला ने वीडियो जारी कर अपने बात रखते हुए जिला प्रशासन पर आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सातवें चरण में वाराणसी समेत पूर्वांचल की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव है। बुधवार को इन सीटों पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के प्रपत्रों की जांच हुई। आठ सीटों पर 119 उम्मीदवारों के पर्चे जांच के दौरान निरस्त किए गए। अब इन सीटों पर 103 प्रत्याशी मैदान में हैं। वाराणसी में 41 में से 33 पर्चे खारिज हो गए। यहां से पीएम मोदी समेत आठ उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


चंदौली में 17 नामांकन पत्र खारिज : चंदौली में कुल 27 नामांकन पत्रों में से 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र ही सही पाए गए। 17नामांकन पत्र में खामियां मिलीं। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया। प्रमासपा की उर्मिला, इंडियन नेशनल पार्टी की पद्मा किन्नर सहित छह दलों के प्रत्याशी और 11 निर्दल प्रत्याशी जंग से बाहर हो गए हैं।

मिर्जापुर में 10 के ही नामांकन वैध, बाकी निरस्त : लोकसभा चुनाव में भागीदारी के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 36 प्रत्याशियों में से 10 के नामांकन बुधवार को हुई जांच में वैध मिले। बाकी 26 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। जिन लोगों के नाम नामांकन पत्र वैध मिले हैं उनमें अनुप्रिया पटेल, सपा प्रत्याशी रमेश बिंद, बसपा के मनीष त्रिपाठी, अपना दल कमेरावादी के दौलत सिंह पटेल समेत छह अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


राॅबटर्सगंज में अब 14 प्रत्याशी मैदान में : रॉबर्ट्सगंज सीट से 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। जांच के दौरान 10 उम्मीदवारों का पर्चा खारिज हो गया। सपा प्रत्याशी छोटेलाल खरवार के जाति प्रमाण पत्र को लेकर दायर अपील को भी रद्द कर दिया गया।

बलिया में नौ और सलेमपुर में पांच पर्चे हुए खारिज : सात दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया के बाद बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। बलिया सीट से नौ और सलेमपुर में पांच पर्चे खारिज किए गए। बलिया सेे 22 व सलेमपुर से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

घोसी में पांच प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त : घोसी सीट पर 34 नामांकन पत्रों में से पांच को त्रुटिपूर्ण पाते हुए निरस्त कर दिया गया। इसमें सुनील राजभर राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी, संतोष जय गोविंद सिंह महाराष्ट्र नागरिक विकास पार्टी, पंकज मौर्या राष्ट्र उदय पार्टी, श्री हसरतुल्लाह लोकजन समाजवाद भारत, उज्जवल मिश्रा- निर्दलीय का पर्चा निरस्त हुआ।
विज्ञापन

गाजीपुर में अफजाल समेत 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

पूर्वांचल की हॉट सीटों में शुमार गाजीपुर संसदीय सीट पर जांच के दौरान 25 प्रत्याशियों में से कुल 11 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया। जिसमें तीन प्रत्याशी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के हैं, इसमें समाजवादी पार्टी से अफजाल अंसारी, बहुजन समाज पार्टी से उमेश कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी से पारस नाथ राय हैं। जबकि 8 प्रत्याशी रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के हैं। 

इनमें विश्व कल्याण राष्ट्रीय समाज पार्टी से अजय, युग तुलसी पार्टी से आदित्य श्रीवास्तव, भारतीय लोकवाणी पार्टी से धनंजय कुमार तिवारी, जन जनवादी पार्टी से रामचरन और मौलिक अधिकार पार्टी से रामप्रेवश हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बड़ी बेटी नुसरत अंसारी, सत्यदेव यादव और ज्ञानचंद बिंद का पर्चा वैध पाया गया है।

वाराणसी में 400 दिव्यांगजनों की टोली करेगी मोदी का प्रचार
भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक डॉ. संजय चौरसिया ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना काम दिव्यांगों के लिए किया है, उतना किसी ने नहीं किया है। इसीलिए अब दिव्यांग भी प्रधानमंत्री के लिए चुनाव में वोट मांगेंगे।

दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में दिव्यांग जनों की कुल संख्या 17,542 है। सेवापुरी में 3951, कैंट में 3126, दक्षिणी में 2845, उत्तरी में 3291 व रोहनिया में 3999 दिव्यांग मतदाता हैं। इसमें सभी से संपर्क किया जा चुका है। 400 दिव्यांगों की एक टीम बनाई गई है, यह टीम प्रधानमंत्री के लिए प्रचार करेगी। हर विधानसभा में 80-80 दिव्यांगों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें