फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत: वाराणसी में वैवाहिक विवादों का 22 को होगा समाधान, दीवानी न्यायालय परिसर में होगी सुनवाई

Sat, 08 Jan 2022 12:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock
विज्ञापन

वाराणसी में वैवाहिक विवादों के समाधान के लिए 22 जनवरी को दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत लगेगी। विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने बताया कि वैवाहिक मामलों के प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों को उभय पक्षों की सहमति के आधार पर सुलह समझौते से निस्तारित किया जाएगा। सुबह दस बजे से लोक अदालत लगेगी। 

विज्ञापन


शिकायतें आ रहीं लगातार, सुस्त है समाधान की रफ्तार
महीने के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील पर लगने वाले संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र तो कई आते हैं, लेकिन निस्तारण कुछ का हो पाता है। हालांकि, अधिकारियों की माने तो मौके पर राजस्व टीम पहुंचकर वादों का निस्तारण करती है। तहसील पर 200 प्रार्थना पत्र आते हैं। शत प्रतिशत निस्तारण का दावा किया जाता है।

हालांकि दिसंबर में पिंडरा तहसील में 91 प्रार्थना पत्रों में निस्तारण सिर्फ दस का ही हुआ। जमीन संबंधी मामलों के निस्तारण की रफ्तार काफी सुस्त है। राजातालाब में आए 113 मामलों में 27 का समाधान हुआ और सदर तहसील के 65 मामलों में 21 पर निर्णय लिया गया है। हालांकि अफसरों का मानना है कि राजस्व मामलों में देरी की वजह न्यायालय में लंबित मामले हैं। 

विज्ञापन

वरुणा जोन के 16 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव

वरुणा जोन में 16 उप निरीक्षकों और 25 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल गया। डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे के अनुसार उप निरीक्षक रणधीर सिंह और मो. अहमद को थाना सारनाथ से पुराना पुल चौकी, उप निरीक्षक लालजी मिश्रा और उप निरीक्षक अकील उस्मानी को सिगरा थाना से लल्लापुरा चौकी में स्थानांतरित किया गया।

वहीं उप निरीक्षक दुर्गेश यादव और उप निरीक्षक घनश्याम मिश्रा को जैतपुरा थाने से सरैया चौकी पर नई तैनाती दी गई है। उप निरीक्षक राम अवध आजाद को कैंट से कचहरी, उप निरीक्षक शिवराखन मिश्रा और सुरेंद्र प्रताप सिंह को कैंट थाने से न्यायालय सुरक्षा चौकी भेजा गया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक ब्रह्मेश्वर प्रसाद और उप निरीक्षक विजय कुमार को काशी विद्यापीठ चौकी, इसी तरह उप निरीक्षक शिवानंद सिसौदिया को चौकी प्रभारी नाटी इमली से चौकी प्रभारी मढ़ौली बनाया गया। उप निरीक्षक सूरज कुमार तिवारी को थाना सारनाथ से चौकी प्रभारी नाटी इमली, उप निरीक्षक तरुण कश्यप को चौकी प्रभारी न्यायालय सुरक्षा कैंट से चौकी प्रभारी अर्दली बाजार बनाया गया है। उप निरीक्षक विनय तिवारी को वरुणा जोन से चौकी प्रभारी सराय मोहना और उप निरीक्षक संग्राम सिंह को थाना सारनाथ से चौकी प्रभारी पुरानापुल बनाया गया। इसी तरह 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें