प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार शाम को देश नाम संबोधन ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यातायात सेवा, रेल सेवा और हवाई सेवा को बंद कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से यातायात बंद हो गया है। ऐसे में कई लोगों अपने घर जाने में परेशानी हो रही है। मजदूर अपने घर जाने के लिए पैदल ही चल पड़े हैं, वाराणसी से भी मजदूर अपने घर के लिए पैदल आ रहे हैं, तो वहीं कानपुर से बलिया, मऊ के लिए मजदूर आए हैं।