फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब की तस्करी, ड्राई स्टेट बिहार पहुंचाने की थी तैयारी, एक गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2023 06:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बरेका गेट के पास से मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने एक कार से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 383 बोतल बरामद की। शराब की कीमत तीन लाख 25 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिहार में शराब बंदी है। बड़े वाहनों से शराब की खेप ले जाने पर पकड़े जाने का डर रहता है।
विज्ञापन
कार से बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराब पर बैन के बावजूद तस्कर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से शराब की तस्करी बिहार में करते हैं। ऐसे में यूपी पुलिस लगातार इसपर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने लग्जरी कार से बिहार ले जाए जा रही लाखों की शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। वाराणसी से बिहार की राजधानी पटना जा रही इस शराब के साथ एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है। 

विज्ञापन


बरेका गेट के पास से मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने एक कार से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 383 बोतल बरामद की। कार और शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना के दीघा थाना के कुर्जी बालू निवासी अमित कुमार के रूप में हुई।

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि थाने की क्राइम टीम को सूचना मिली थी कि शहर के ठेकों से शराब की बोतलें खरीद कर बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने का काम कुछ लोग करते हैं। सूचना के आधार पर क्राइम टीम ने बरेका गेट के पास से एक कार से शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार से बरामद हुई शराब की कीमत तीन लाख 25 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिहार में शराब बंदी है। बड़े वाहनों से शराब की खेप ले जाने पर पकड़े जाने का डर रहता है। कार से शराब ले जाने पर पुलिस ध्यान नहीं देती है। बिहार में प्रिंट रेट से 250 से 300 रुपये तक ज्यादा कीमत में एक बोतल आसानी से बिक जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें