फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में विशाल दंगल का आयोजन, कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने दिखाये कुश्ती के दांव-पेंच

Sun, 15 Oct 2023 04:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में विशाल दंगल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरान चमांव शिवपुर में हिंद केसरी पहलवान की स्मृति में हर वर्ष की भांति पितृ विसर्जन पर विशाल दंगल का आयोजन हुआ। 75 हजार रुपये की इनामी कुश्ती की शुरुआत राष्ट्रीय पहलवान बनवारी पहलवान एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामजी पहलवान ने की। आयोजन में कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने  कुश्ती के दांव-पेंच दिखाए।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि  भारतीय खेलों में महत्वपूर्ण खेल दंगल है। कुश्ती करने से युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा लगातार इसी तरीके की प्रतियोगिता कराने का पूरा प्रयत्न किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़े। इस दौरान विधायक डॉ. सुनील पटेल, पूर्व एमएलसी डॉ. शिवनाथ यादव, निदेशक रक्षा मंत्रालय डॉ. हर्षवर्धन सिंह, जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव आदि मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें