फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत, गुस्साए परिजन; ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Wed, 19 Jun 2024 11:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: धर्मराज के मौत की सूचना पाकर उसके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी धर्मराज का शव उठाकर टोडरपुर विद्युत उपकेंद्र के सामने लाए और प्रदर्शन करने लगे। मांग थी कि परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद के साथ ही परिवार के एक सदस्य को बिजली विभाग में नौकरी दी जाए। 
विज्ञापन
राजातालाब के पयागपुर गांव में नाराज लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पयागपुर गांव में बीती शाम खंभे पर चढ़कर मरम्मत का काम करते समय करंट की चपेट में आकर बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीण ने टोडरपुर विद्युत उपकेंद्र पर शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर बिजली विभाग के अधिकारी राजातालाब थाने पहुंचे और परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इसके बावजूद टोडरपुर विद्युत उपकेंद्र पर देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन


राजातालाब थाना क्षेत्र के टोडरपुर का रहने वाला धर्मराज (28) बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। बीती शाम धर्मराज पयागपुर गांव में बिजली की मरम्मत करने गया था। वह सीढ़ी लगाकर बिजली के खंभे पर चढ़ा था, उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता मनोज झा ने बताया कि विभाग की तरफ से उन्होंने धर्मराज के पिता गुलाब को आर्थिक मदद देने का लिखित आश्वासन दिया है। ठेका कंपनी ने भी आर्थिक मदद देने की लिखित पेशकश की है। उधर, परिजनों ने बताया कि धर्मराज पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। पांच वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन बच्चे नहीं हैं। धर्मराज की मौत की सूचना पाकर उसकी पत्नी माया की हालत बेसुधों जैसे थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें