फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Semester Exam:संस्कृत विश्वविद्यालय में 25 जून से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 25 जून से शुरू होकर छह जुलाई तक चलने वाली इन परीक्षाओं में विश्वविद्यालय परिसर में बने केंद्रों पर 1941 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से केंद्राध्यक्षों की तैनाती करने के साथ ही पाठ्यक्रमवार छात्र संख्या का निर्धारण भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा भवन में पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि शास्त्री द्वितीय खंड, तृतीय खंड और शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-26, शास्त्री तृतीय सेमेस्टर 2022-2025 और आचार्य द्वितीय सेमेस्टर 2023-2025 के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर 2022-24 के संस्थागत व्यक्तिगत, भूतपूर्व बैक/श्रेणी सुधार और एक विषय की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी परीक्षा भवन में परीक्षा देंगे।
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक सुबह की पाली के लिए प्रो. शंभूनाथ शुक्ल और दूसरी पाली में प्रो. हरिशंकर पांडेय को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पहली पाली में शास्त्री तृतीय खंड में 423 छात्र, तृतीय सेमेस्टर में 377 और आचार्य द्वितीय सेमेस्टर में 309 छात्र शामिल होंगे। दूसरी पाली में शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर के 450, द्वितीय खंड के 19 और आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 273 परीक्षाथीZ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें