फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एकजुटता सम्मेलन में जुटे कांग्रेस, राजद और वाम दलों के नेता, पूर्व सांसद ने भाजपा पर बोला हमला

Sun, 05 Mar 2023 09:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर भवन प्रेक्षागृह में संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ मंच की तरफ से रविवार को एकजुटता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कांग्रेस, राजद व वामपंथी दलों के सम्मेलन में पूर्व सांसद ने कहा कि संसद में जनता के हित की कोई बात होती दिख नहीं होती है। 
विज्ञापन
एकजुटता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने में लगी है। महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी पर कोई बात नहीं हो रही है। जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। यह कहना है कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा का। वह वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर भवन प्रेक्षागृह में संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ मंच की तरफ से रविवार को आयोजित एकजुटता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस, राजद व वामपंथी दलों के सम्मेलन में पूर्व सांसद ने कहा कि संसद में जनता के हित की कोई बात होती दिख नहीं होती है। सीपीएम के राज्य सचिव हीरालाल, पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, आरजेडी के जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव सिंह, सीपीआई के जयशंकर ने कहा कि महंगाई चरम पर है।

एलपीजी गैस के दाम बढ़ा दिए गए। सब्सिडी भी बंद कर दी गई। बिजली के दाम में बढ़ोतरी के प्रस्ताव हैं। इससे बनारसी साड़ी का कारोबार भी प्रभावित है। इस दौरान विजय नारायण, प्रजानाथ शर्मा व अमरनाथ राजभर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग

दखल संगठन से जुड़े लोगों ने रविवार को कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में प्रर्दशन किया। इस दौरान हाथरस कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई। डॉ. इंदू पांडेय ने कहा की सितंबर 2020 में हुई घटना ने मानवता को शर्मसार किया है। इस घटना के पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। इस मौके पर नन्दलाल मास्टर, महेंद्र, सोनी, सानिया, शालिनी, विनय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें