चंद्र ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं
- ज्योतिषविद् के अनुसार चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विन नक्षत्र में लग रहा है, ऐसे में इसके दोष से बचने के लिए इस राशि और नक्षत्र में जन्मे लोगों को भूलकर भी यह ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी रहेगा तो वहीं मेष, कन्या, तुला, मकर व मीन राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
- हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय नाखून और बाल नहीं कटवाना चाहिए और न ही बुनाई, कताई आदि करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति, मंदिर आदि का स्पर्श करना मना है लेकिन इस दौरान आप अपने मन में उनका स्मरण, मंत्र का जप आदि कर सकते हैं।
- चंद्र ग्रहण के दौरान ‘ॐ सों सोमाय नमः’ अथवा ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:’ मंत्र का जप करें।
- चंद्र ग्रहण के खत्म होने के बाद किसी जल तीर्थ पर जाकर अथवा घर में पानी में गंगा जल डालकर स्नान तथा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए।