फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू बाल रोग विभाग में आग: बच्चाें को लेकर बाहर भागे परिजन, ऑक्सीजन पैनल में शॉर्ट सर्किट से अफरा तफरी

Sat, 28 Oct 2023 10:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू अस्पताल के बाल रोग विभाग में शुक्रवार की शाम ऑक्सीजन पैनल में आग लग गई। तीमारदार अपने बच्चों को लेकर विभाग से भागकर बाहर सड़क पर आ गए वहीं कुछ लोग बच्चों को गोद में लेकर किनारे खड़े हो गए।
विज्ञापन
बीएचयू बाल रोग विभाग में आग: बच्चाें को लेकर बाहर भागे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल के बाल रोग विभाग में शुक्रवार की शाम ऑक्सीजन पैनल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तीमारदार अपने बच्चों को लेकर विभाग से भागकर बाहर सड़क पर आ गए वहीं कुछ लोग बच्चों को गोद में लेकर किनारे खड़े हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी और सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पर काबू पा लिया गया।

हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुक्रवार की शाम बाल रोग विभाग में अचानक आग लगने की खबर फैली तो वहां भर्ती बच्चों के परिजन परेशान हो गए। कोई चादर में लपेटकर बच्चों को लेकर बाहर भागने लगा तो कोई बेड से बच्चों को उठाकर सीढ़ियों की तरफ आकर खड़ा हो गया था। विभाग के गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी। कुछ ही देर में चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंच गए।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सर सुंदरलाल अस्पताल , बीएचयू - फोटो : फाइल
ऑक्सीजन पैनल से निकलने लगी गैस तो घबरा गए परिजन

बाल रोग विभाग में ऑक्सीजन पैनल के लीक होने की वजह से वहां रखे सिलिंडर और पैनल से गैस तेजी से निकलने लगी। जिसको देख वहां मौजूद मरीज के परिजन घबरा गए और चिल्लाने लगे। तकनीकी कर्मचारी को बुलाया गया जो सिलिंडर को बाहर की तरफ लेकर आया और गैस बाहर खाली कराई गई।

बाल रोग विभाग में ऑक्सीजन पैनल में शॉर्ट सर्किट और गैस निकलने की वजह से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। - प्रो. शिव प्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर बीएचयू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें