नम आंखों से सिपाही को दी अंतिम विदाई:
- फोटो : अमर उजाला
उसी समय बाबतपुर की ओर से वाराणसी की तरफ जा रही बेकाबू ट्रक ने अजय भान और जय बहादुर यादव को टक्कर मार दी। घसीटते हुए 20 मीटर तक ट्रक ले गया। उसी समय डायल-112 के बोलेरो वाहन को भी बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारी थी। हादसे में अजय भान गिरी, जय बहादुर यादव और पीआरवी के सिपाही शैलेंद्र चौरसिया घायल हुए थे।
गंभीर रूप से घायल अजय भान का इलाज भदवर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था और जय बहादुर यादव का उपचार भिखारीपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिसकर्मियों के अनुसार सड़क पर घसीटने के चलते अजय भान के सिर और सीने पर गंभीर चोट थी। रविवार सुबह जैसे ही अजय भान के निधन की सूचना मिली कि परिजनों में कोहराम मच गया।
इधर, बड़ागांव थाने में भी सन्नाटा पसर गया। अपराह्न तीन बजे शिवपुर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर ले जाया गया, जहां सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, बड़ागांव थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, एसआई और साथी पुलिसकर्मियों ने अजय को श्रद्धांजलि दी। एसआई सत्यप्रकाश और एसआई प्रदीप ने अर्थी को कंधा दिया। अजय भान का छह साल का एक बेटा है, वहीं पत्नी और अन्य परिजन बेसुध रहे।