फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रिहायशी इलाके में जमा कर रखा ढाई टन अवैध पटाखा, मतगणना के दिन बिक्री करने का था प्लान

Fri, 11 Mar 2022 05:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शुक्रवार अलसुबह एक बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। रिहायशी इलाके से पुलिस ने छापा मारकर ढाई टन अवैध पटाखा बरामद किया है। 
विज्ञापन
चौक थाने में रखा अवैध पटाखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के चौक पुलिस और अवैध पटाखा कारोबारियों के बीच चल रही जद्दोजहद में शुक्रवार अलसुबह एक बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। रिहायशी इलाके से पुलिस ने छापा मारकर ढाई टन अवैध पटाखा बरामद किया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की हड़हासराय स्थित एक निर्माणाधीन  मकान में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बिक्री के लिए अवैध पटाखों की बड़ी खेप रखी गई है। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध और चौक थाने के एसआई ने टीम बनाकर उक्त मकान में छापा मारा।

निर्माणाधीन मकान के हॉल से 2428 किलो 500 ग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री (पटाखा) बरामद किया। मकान मालिक ने बताया कि मकान बनवाने के लिए बिल्डर को दिया गया है। पता चला कि मो. रिजवान एवं राजकुमार उर्फ अब्दुल हमीद ने इन अवैध पटाखों को यहां छुपाकर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मतगणना के दिन इसकी बिक्री करने वाले थे लेकिन पुलिस की चौकसी के कारण ऐसा नहीं कर पाए। पीयरी चौकी प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें