फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कांग्रेस में दिख रही थीं कमियां, इसलिए दे दिया इस्तीफा- ललितेश पति त्रिपाठी

Thu, 23 Sep 2021 01:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वाराणसी में कहा कि वह अपनों से चर्चा के बाद आगे का रास्ता तय होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की कमियों को दूर करने के लिए प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पहुचें पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ कमियां दिख रही थीं और उनको दुरुस्त करने के लिए हम लोग प्रयासरत थे। स्थितियों में सुधार नहीं हुआ इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया। हम लोगों की यह इच्छा है और प्रयास रहेगा कि कांग्रेस हमेशा मजबूत रहे। पार्टी छोड़कर दूसरी जगह जाने के सवाल पर ललितेश ने कहा कि अभी आगे का रास्ता क्या होगा इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

विज्ञापन


बुधवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान ललितेश ने कहा कि आगे की रणनीति तय करने के लिए अपने लोगों से बातचीत जरूरी है। अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद इस पर विचार विमर्श किया जाएगा। आगे जाने का रास्ता उन्हीं लोगों के माध्यम से तय किया जाएगा।

एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ललितेश ने मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह अपने परदादा व पूर्व सीएम पं. कमलापति त्रिपाठी की इंग्लिशिया लाइन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान नागेश्वर पाठक, कमलाकांत पांडेय, विजय शंकर पांडेय, गौरव पांडेय, शिवम, युवराज, अभिनव मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आज औरंगाबाद हाउस पर तय होगी आगे की रणनीति
पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेश पति त्रिपाठी भविष्य की रणनीति पर आज खुलासा करेंगे। औरंगाबाद हाउस पर बृहस्पतिवार को आगे की रणनीति पर चर्चा करने के बाद उसको सार्वजनिक करेंगे। ललितेश के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। वहीं पूर्वांचल में भी कांग्रेस आगे की रणनीति पर विचार कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें