सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल बाद ऐसा दिन आया जब जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है। ऐसे में लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। सजगता, सतर्कता ही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।
मेगा अभियान में 193 केंद्रों पर आज लगेगा टीका
जिले में सोमवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलाकर 193 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिए रविवार रात आठ बजे से ही कोविन पोर्टल पर लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुकिंग करनी शुरू कर दी। आधे घंटे में ही स्लॉट भर गए। सीएमओ ने बताया कि तीन केंद्रों पर केवल दूसरी डोज जबकि महिला और अंतरराष्ट्रीय स्पेशल बूथ पर भी टीकाकरण होगा।