फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्योटो और शेमाले यूनिवर्सिटी के साथ बीएचयू का समझौता

Sat, 08 Aug 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और जापान के रिश्तों में एक और कड़ी जुड़ गई है। जापान की तीन यूनिवर्सिटी के साथ दो भारतीय विश्वविद्यालयों का समझौता शुक्रवार को हुआ। इसके तहत जापान के क्योटो और शेमाले विश्वविद्यालय बीएचयू के साथ विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में काम करेंगे। शुक्रवार को बीएचयू में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ‘कंटम्प्रेरी एडवांसेज इन साइंस एंड टेक्नालॉजी’ के दौरान दोनों विश्वविद्यालयों के साथ बीएचयू ने इस आशय का करार किया। तीसरा समझौता जापान की तोयो यूनिवर्सिटी और एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के बीच हुआ।
विज्ञापन


भारत और जापान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते साल समझौता किया गया था। इसके तहत दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के बीच बीएचयू के विज्ञान संकाय के महामना जन्म जयंती सभागार में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी और जापान के मिनिस्ट्री ऑफ एजूकेशन, कल्चर, स्पोर्ट्स, साइंस एवं टेक्नालॉजी के वाइस मिनिस्टर एम. फुजी की मौजूदगी में शैक्षणिक समझौते किए गए। बीएचयू के रजिस्ट्रार डॉ. केपी उपाध्याय और क्योटो यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. कायो

इनाबा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। क्योटो यूनिवर्सिटी के साथ हुए शैक्षणिक समझौते के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोध करने के लिए छात्रों, शिक्षकों का आदान-प्रदान होगा। दूसरा समझौता जापान की शेमाले यूनिवर्सिटी के साथ हुआ जिस पर इंटरनेशनल सेंटर बीएचयू के इंचार्ज प्रो. एचबी श्रीवास्तव और शेमाले यूनिवर्सिटी के प्रो. अकीरा देगुची ने हस्ताक्षर किए। दोनों विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर भारत सहित जापान के कई विशिष्ट प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें