फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप पर कैटवॉक, नृत्य के जरिए बटोरी तालियां

Sat, 08 Aug 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस’ के लिए शुक्रवार को खुशीपुर स्थित स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस) और वाराणसी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हुए ऑडिशन में प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

अमर उजाला के सहयोग से आयोजित अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करने वाली प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक, नृत्य की प्रस्तुतियों पर दर्शकों की तालियां बटोरी।
ऑडिशन को लेकर युवतियों में गजब का उत्साह दिखा। एसएमएस में रंग-बिरंगे परिधानों के साथ रैंप पर कैटवॉक कर सभी को आकर्षित कर दिया। इसके साथ ही मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति भी की।
विज्ञापन

अधिशासी सचिव डॉ. एमपी सिंह, निदेशक प्रो.पीएन झा, कुलसचिव संजय गुप्ता ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना जरूरी है। इस दौरान प्रो. आलोक कुमार, डॉ. पल्लवी पाठक, प्रतिमा भार्गव, चंद्रशेखर सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
वाराणसी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों के माध्यम से वाहवाही लूटी। प्रबंधक डॉ. रवि सिंह यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। उन्होंने छात्राओं को इसके लिए बधाई दी। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. अनुपमा सिंह, श्रवण कुमार तिवारी, बुलेंद्र कुमार, शतरुद्ध प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें