कांग्रेस नेता व काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर को दूसरी बार युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस तनु यादव व प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने उन्हें मनोनीत किया है। वहीं, प्रदेश सचिव कुशल जायसवाल और महानगर अध्यक्ष विजय उपाध्याय को बनाया गया है। यह जानकारी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने दी। मनोनयन के बाद जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने दूसरी बार भरोसा जताया है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास होगा।
हरिश्चंद्र महाविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अमन यादव को समाजवादी छात्रसभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस मौके पर बृहस्पतिवार को छात्रसंघ में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों और पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर अमन का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्रसंत्र के नेताओं में शामिल राजीव यादव, सतीश यादव, राहुल कनौजिया ने अमन का स्वागत किया। बधाई देने वालों में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, मनोज राय धूपचंडी, अब्दुल समद अंसारी आदि शामिल रहे।