फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के 16 हजार किसानों को नहीं मिल पा रहा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, किसान काट रहे कृषि भवन और तहसीलों के चक्कर

Fri, 25 Dec 2020 02:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए वाराणसी जिले के दो लाख 61 हजार 732 पंजीकृत किसानों में से 16 हजार किसानों की किस्त अब भी अटकी हुई है। जिसमें वाराणसी के 16 हजार किसानों को नहीं मिल पा रहा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, किसान काट रहे कृषि भवन और तहसीलों के चक्कर  हैं। किसी का दो से तीन किस्त आने के बाद बंद हो गया तो किसी का कभी आया ही नहीं।

विज्ञापन


राजातालाब के किसान लालजी ने बताया कि वर्ष 2019 से ही पीएम किसान सम्मान निधि के लिए उनका पंजीकरण है। जिसमें दो किस्त मिलने के बाद कोई किस्त नहीं मिल रही है। हरहुआ के रामबरन ने बताया कि अक्तूबर 2019 में उनका पंजीकरण हुआ। एक भी किस्त उनको नहीं मिली। इसी तरह जिले के ऐसे हजारोें किसान हैं जिनको सम्मान नधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त भेजेंगे। जिसमें बनारस के दो लाख 45 हजार 732 किसान लाभान्वित होंगे। जबकि 16 हजार किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

जिले में दो लाख 61 हजार किसान 732 पंजीकृत हैं। जिसमें 16 हजार किसानों का पंजीकरण लंबित है। जिसमें कई किसान ऐसे हैं जिनके दस्तावेजों में नाम गलत होने से सत्यापन अधूरा है। हालांकि कई किसान खुद कृषि भवन आकर संशोधन भी करा रहे हैं। विभाग की ओर से करीब दस हजार लंबित आवेदनों के निस्तारण का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार मिश्रा, उप निदेशक कृषि

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें