फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का इंतजार कर रही गाजीपुर की छात्रा का अपहरण कर हत्या का प्रयास, वाराणसी में चल रहा इलाज

Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

डॉक्टरों ने छात्रा की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के गैबीपुर निवासी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का अपहरण कर वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजवाड़ी स्थित बंद पड़ी हवाई पट्टी पर चाकू मारकर हत्या का प्रकाश किया गया। घायल छात्रा का वाराणसी में इलाज चल रहा है। चौबेपुर और सैदपुर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गैबीपुर गांव निवासी सोनम मौर्या (21) ईशोपुर सिधौना स्थित एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह बस से महाविद्यालय गई थी। कक्षाएं न चलने पर वह अपनी सहेलियों के साथ बस पकड़ने के लिए सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ लोग एक वाहन से पहुंचे और उसे खींच कर वाहन में बैठा लिया और वाराणसी की ओर भाग निकले।

बाद में चौबेपुर थाना के रजवाड़ी स्थित पुरानी हवाई पट्टी के पास उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। ग्रामीण छात्रा को तत्काल सीएचसी सैदपुर ले गए। बाद में परिवार के लोग और पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने छात्रा की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि घटना चौबेपुर थाने की है। मामला वहां स्थानांतरित कर दिया है। वैसे स्थानीय पुलिस भी मामले की छानबीन करने के साथ वाहन की तलाश में जुटी हुई है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें