फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाल, जताया आक्रोश

विज्ञापन
गहमर स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गहमर में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चल रहे अनशन के तीसरे दिन सोमवार को भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जुलूस पकड़ीतर से शुरू होकर हनुमान चबूतरा, मुख्य रोड यूनियन बैंक, बस स्टैंड, कोतवाली गेट, गहमर इंटर कालेज होते हुए धरना स्थल पर पहुंचा। इस मौके पर अखंड गहमरी ने कहा कि गहमर रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से पूर्व फरक्का एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, भगत की कोठी एक्सप्रेस एवं गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव होता था, लेकिन कोरोना के नाम पर इन ट्रेनों का ठहराव केवल गहमर रेलवे स्टेशन से समाप्त कर दिया गया है, जो सरासर गलत है। पिछली बार धरना प्रदर्शन और रेल रोको अभियान के तहत आंदोलन किया गया था, जिस पर रेल अधिकारियों एवं जनपद के आला अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन देकर एक महीने के भीतर ट्रेनों के ठहराव की बात कही गई थी। छह माह बीतने के बावजूद अभी भी ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ है। महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि रेलवे सौतेला व्यवहार कर रहा है। गहमर में रुकने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव केवल गहमर का छोड़कर अन्य स्टेशनों पर कर दिया गया है। इस दौरान प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, शक्तिमान सिंह, आनंद मोहन सिंह, चंदन सिंह, सहित अखंड गहमरी, कुणाल सिंह, हृदय नारायण सिंह, अजीत सिंह, हरेराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें