फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी: 41 वर्ष बाद काशी के हॉकी खिलाड़ी ललित को मिला अर्जुन अवार्ड, कहा- बाबा विश्वनाथ की कृपा

Sun, 14 Nov 2021 12:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य काशी के ललित उपाध्याय को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड दिया गया। 
विज्ञापन
काशी के ललित उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य काशी के ललित उपाध्याय को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड दिया गया। अर्जुन अवार्ड लेने के बाद ललित ने फोन पर बताया कि यह सब बाबा विश्वनाथ की कृपा से हुआ है। मैं जब भी निराश होता था, तब उनका दर्शन करता था। उसके बाद मुझमें नई ऊर्जा का संचार होता था। बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से मैंने विश्व कप, ओलंपिक और एशियाड में अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ललित बनारस के दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया है। 41 साल पहले हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद को अर्जुन अवार्ड दिया गया था। ललित ने बताया कि सरकार जिस तरह से खेलों पर ध्यान दे रही है। उसको देखकर यही कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में भारतीय हर खेल में सर्वोत्तम प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने अपने माता-पिता और कोच परमानंद मिश्रा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, सबने हर उस कदम पर मेरा साथ दिया, जब मुझे उनके मार्गदर्शन की बहुत जरूरत थी। युवा खिलाड़ियों के लिए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। जब आप मैदान में अपना खून पसीना बहाऐंगे तभी आप का खेल चमकेगा। अपने मन में छोटी सी जगह से आने का दबाव कभी महसूस न करें। बनारस के लोगों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि काशी की जनता ने जिस तरह से मुझे प्यार और सम्मान दिया है, मैं उसे जीवन भर याद रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः यूपी के 18 जिलों से गुजरने के बाद आज काशी पहुंचेगी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा, कल सीएम योगी करेंगे प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें