फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanth Dham: और आधुनिक होगी काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा, विशेषज्ञों की सलाह के बाद होंगे बदलाव

Sun, 22 Sep 2024 11:28 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Vishwanth Dham : काशी विश्वनाथ धाम में शॉर्ट सर्किट की घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा को और बेहतर बनाने की योजना है। यहां विशेषज्ञों की सलाह के बाद सुरक्षा व संरक्षा के इंतजाम में बदलाव होंगे। 
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा और आधुनिक किया जाएगा। मंदिर में शॉर्ट सर्किट की घटना के बाद पूरे परिसर की बिजली, पानी और यात्री सुरक्षा के लिए इंतजाम को नए सिरे से करने की तैयारी है। सुरक्षा और संरक्षा के मानकों को और बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। विशेषज्ञों की राय के आधार पर पूरे परिसर के सुरक्षा इंतजाम में बदलाव भी किए जाएंगे।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था के इंतजाम अत्याधुनिक बनाए गए हैं। बिजली और आग से बचाव के लिए पूरे परिसर को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। 

मंदिर प्रशासन ने अभी तक वर्तमान सत्र में तीन बार फायर और सेफ्टी ऑडिट भी कराया है। गुरुवार को मंदिर के झरोखे के पास शॉर्ट सर्किट की घटना को मंदिर प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि मंदिर में बिजली और आग से बचाव की एसओपी की समीक्षा कराई जाएगी। विशेषज्ञों से राय और परिसर के निरीक्षण के बाद नई एसओपी लागू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें