स्नान और पूजन के बाद प्रसाद तैयार करते हैं कारीगर
मंदिर का महाप्रसादम तैयार करने वाले कारीगर स्नान और पूजन के बाद ही प्रसाद तैयार करने के लिए जाते हैं। प्रसाद में बाबा विश्वनाथ पर चढ़ाए गए बेलपत्र, चावल के आटे, ड्राई फ्रूट्स और शुद्ध घी से बनास डेयरी में तैयार किया जा रहा है। प्रसाद के लिए इस्तेमाल होने वाले चावल की खेती अमूल डेयरी खुद करता है और इसमें प्रयोग होने वाला घी भी यूपी के किसानों से लिया जा रहा है।