सावन का महीना आने वाला है।
- फोटो : Amar Ujala
पिछले साल सावन में श्रद्धालु जिस द्वार से प्रवेश कर रहे थे उसी द्वार से निकास का भी इंतजाम था। गंगा द्वार से आने वाले दर्शनार्थी गर्भगृह के पूर्वी द्वार से, मैदागिन की ओर से आने वाले दर्शनार्थी उत्तरी द्वार, सरस्वती फाटक की ओर से आने वाले दर्शनार्थी दक्षिणी द्वार और ढुंढीराज गली की ओर से आने वाले दर्शनार्थी गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से बाबा का दर्शन कर रहे थे।
मंगला आरती और सुगम दर्शन के शुल्क में भी होगी बढ़ोतरी
सावन के महीने में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शुल्क में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसका प्रस्ताव भी तैयार हो रहा है। सोमवार को होने वाली मंगला आरती का टिकट 500 रुपये की जगह दो हजार हो सकता है। इसके अलावा सुगम दर्शन, रुद्राभिषेक, संन्यासी भोग और सावन के शृंगार का शुल्क भी बढ़ने की संभावनाएं हैं।
सावन में सुगम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 500 रुपये, मंगला आरती के लिए 1000 रुपये, मध्याह्न भोग आरती के लिए 500 रुपये, सप्तर्षि आरती के लिए 500, भोग आरती के लिए 500 रुपये देने पड़ सकते हैं। इसी तरह एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने के लिए 700, पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक के लिए 2100 रुपये, संन्यासी भोग के लिए 4500 रुपये शुल्क निर्धारित हो सकते हैं।
वहीं सावन के सोमवार पर सुगम दर्शन के लिए 750 रुपये, मंगला आरती के लिए 2000 रुपये, पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक के लिए 3000 रुपये, संन्यासी भोग के लिए 7500 रुपये और शृंगार के लिए 20 हजार रुपये शुल्क देने पड़ सकते हैं।