फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: एक सप्ताह बढ़ सकती है आवेदन तिथि, प्रवेश समिति के साथ होगी बैठक; वीसी करेंगे फैसला

Sat, 29 Jun 2024 02:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कम से कम एक सप्ताह बढ़ाई जा सकती है। शुक्रवार को प्रवेश समिति की बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगाई जानी थी, लेकिन कुछ उच्च पदाधिकारियों के उपस्थित न हो पाने के कारण बैठक नहीं हुई। अब इस पर शनिवार को अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विद्यापीठ के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। मई के अंत में शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन के लिए पहले 15 जून अंतिम तिथि थी, लेकिन समर्थ पोर्टल के समय पर एक्टिवेट न हो पाने के कारण इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया। 

विज्ञापन


15 दिन का अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी पर्याप्त संख्या में आवेदन नहीं आ पाए। 25 से ज्यादा पाठ्यक्रमों में सीटों से भी कम आवेदन आए हैं। ऐसे पाठ्यक्रमों में बिना प्रवेश परीक्षा के एडमिशन लेने की तैयारी है। शुक्रवार तक 15 हजार के आसपास ही रजिस्ट्रेशन हो पाए थे। जबकि विश्वविद्यालयों में सीटों की संख्या लगभग 8000 है। 

सीटों की तुलना में कम आवेदन को देखते हुए काशी विद्यापीठ ने अंतिम तिथि 30 जून को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। तिथि कितनी बढ़ाई जाए, इस पर विचार मंथन के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद कुलपति प्रो. एके त्यागी ने प्रवेश समिति की बैठक बुलाई थी, लेकिन कुछ पदाधिकारी बैठक में नहीं पहुंच पाए। इसलिए अब यह बैठक शनिवार को बुलाई गई। बैठक में आवेदन की अंतिम तिथि कितनी बढ़ाई जाए, इस पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी

आवेदन की तिथि तो बढ़ानी ही पड़ेगी। इस संबंध में विचार के लिए शुक्रवार को होने वाली प्रवेश समिति की बैठक स्थगित हो गई है। अब यह बैठक शनिवार को बुलाई गई है। उसमें तय किया जाएगा कि अंतिम तिथि कितने दिनों के लिए बढ़ाई जाए। कम से कम एक सप्ताह तिथि बढ़ाई जा सकती है। - प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलपति, काशी विद्यापीठ

सीयूईटी रिजल्ट के इंतजार में हैं छात्र-छात्राएं
काशी विद्यापीठ के उच्च पदाधिकारियों का कहना है कि अभी ज्यादातर छात्र-छात्राओं का फोकस केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए सीयूईटी के रिजल्ट पर है। जून के अंत तक परीक्षा परिणाम आने की उम्मीद है। इसके बाद छात्र-छात्राएं अन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की ओर रुख करते हैं। यहां ऐसा भी नहीं है कि एक विद्यार्थी चार-पांच जगह एक साथ आवेदन कर सकें। ऐसे विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए आवेदन तिथि बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें