काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीअन्न प्रसादम् बना रही स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने बताया कि बाजरा, गुड़, तिल, काजू, बादाम, शुद्ध घी, खोवा से श्रीअन्न प्रसादम् बनाया जा रहा है। अभी 100 व 200 ग्राम के लड्डू के पैकेट बाबा के दरबार में प्रसाद स्वरूप बिक्री के लिए रखे गए हैं। जल्द ही पैकेट का वजन बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज काे श्रीअन्न बताया था। साथ ही कहा था कि अनाज पोषक तत्वाें से भरपूर हैं। इसे खाने की थाली में जरूर शामिल करें। योगी साकार भी इसे बढ़ावा दे रही है।
जी-20 सम्मेलन में वाराणसी आने वाले मेहमानों को भी मोटे अनाज से तैयार विभिन्न तरह के पकवान परोसे जाएंगे। इसको लेकर शहर के बड़े होटलों में तैयारी शुरू हो गई है, जिससे यहां ठहरने वाले मेहमान मोटे अनाज से तैयार बनारसी स्वाद काे चख सके। रविवार को नदेसर स्थित होटल ताज से इसकी शुरूआत हुई। शुभारंभ मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा व पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने किया।
अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तो जापान से लेकर जर्मनी तक मोटे अनाज के स्वाद को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। इसके लिए देश भर में अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब जी-20 के तहत होने वाली बैठकों के जरिये मोटे अनाज की खूबियां विभिन्न देशों तक पहुंचाई जाएंगी। काशी में होने वाले जी-20 बैठक में मेहमानों की थाली में इनसे तैयार विभिन्न तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। जीएस विवेक शर्मा ने बताया कि अलग से एक मिलेट्स मेन्यू भी तैयार किया गया है।
काशी के बनारसी स्वाद से मेहमानों को रूबरू कराने के लिए रागी से तैयार लिट्टी चोखा भी था तो बाजरे की खिचड़ी भी। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इन व्यंजनों का खूब आनंद उठाया। वहीं रामदाने से तैयार क्रंची मूसली तो समा राइट उपमा को भी लोगों ने चटकारे लेकर खाया। कार्यक्रम में इन व्यंजनों को तैयार करने वाले शेफ ने इसकी खासियत भी बताई।