काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की जाएगी। धाम में एयरपोर्ट की तर्ज पर ही सुरक्षा के सारे इंतजाम होंगे। रेड जोन की सुरक्षा पैरा मिलिट्री फोर्स के हाथ में रहेगी और येलो जोन में तलाशी और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी पहले की ही तरह सिविल पुलिस के पास रहेगी।
पिछले सप्ताह मुख्य सचिव डीएस मिश्रा और डीजीपी मुकुल गोयल ने काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा को नए सिरे से तैयार करने का निर्देश दिया था। ऐसे में स्थानीय सुरक्षा समिति ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस दौरान मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा समेत सीआरपीएफ और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।