फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, विभिन्न थानों में 40 आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज

Tue, 18 Jan 2022 12:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूछताछ में गोलू ने बताया कि जिस बाइक के साथ पकड़ा गया, वह पिछले माह अवलेशपुर स्थित एक लॉन से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी बाईपास स्थित चंद्रिका विहार कॉलोनी के पास सोमवार देर शाम मुठभेड़ में पुलिस ने एक लुटेरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस, चोरी की बाइक बरामद हुई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा बदमाश भाग निकला। पुलिस के अनुसार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग भी की।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को इसकी पिछले डेढ़ साल से तलाश थी। वह रोहनिया थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। रोहनिया पुलिस को सूचना मिली कि अखरी बाईपास तिराहे के पास चंद्रिका विहार कॉलोनी में कुछ बाइक सवार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

इस पर अखरी चौकी इंचार्ज मनोज तिवारी पुलिस के साथ घेराबंदी करते हुए चेकिंग शुरू कर दी। तिराहे से लगभग एक किमी दूर कालोनी के मोड़ पर पुलिस को बाइक सवार दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए तो रोकने का इशारा किया। इस पर पीछे बैठे बदमाश ने एक वाहन के पीछे ओट लेकर पुलिस फोर्स पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चारों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान अंधेरे का लाभ लेकर एक बदमाश भाग निकला। रोहनिया पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह रोहनिया थाना अंतर्गत बेटावर निवासी सुदीप उर्फ संदीप उर्फ गोलू यादव है, जो थाने का हिस्ट्रीशीटर और इसके ऊपर वाराणसी के विभिन्न थानों में 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इसकी तलाश में पुलिस डेढ़ साल से लगी हुई थी। पूछताछ में गोलू ने बताया कि जिस बाइक के साथ पकड़ा गया, वह पिछले माह अवलेशपुर स्थित एक लॉन से चोरी की गई थी। रोहनिया थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले माह हाइवे पर ट्रक चालकों से लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में इसकी संलिप्तता सामने आई थी।
विज्ञापन

25 की उम्र में 40 आपराधिक घटनाओं को दिया अंजाम

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश 25 की उम्र में लूट, धमकी, चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसमें सर्वाधिक 20 मुकदमे सिर्फ लूट के दर्ज हैं। इसकी तलाश लंका, रामनगर, मिर्जामुराद औऱ शिवपुर पुलिस को भी थी। हाईवे पर ट्रक और अन्य राहगीरों से लूटपाट करता था।

4 साल पहले विश्व सुंदरी पुल पर ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर 60 हज़ार की लूट हुई थी, उस घटना को भी गोलू यादव ने ही अंजाम दिया था। तत्कालीन लंका थाना प्रभारी भारत भूषण तिवारी ने इसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें