फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: मुस्लिम महिलाओं ने मनाई शिव दीपावली, पीएम को कहा धन्यवाद

Tue, 14 Dec 2021 07:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने जलाए दीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का उत्सव काशी की जनता ने धूमधाम से मनाया। काशी की मुस्लिम महिलाओं ने भी शिव दीपोत्सव में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लमही स्थित सुभाष भवन पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से शिव दीपोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने दीप जलाकर धाम के लोकार्पण की खुशियां साझा करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा और नारा लगाया सुबह बनारस, शाम बनारस, भोले तेरे नाम बनारस।

विज्ञापन


नाजनीन अंसारी ने कहा कि क्रूर अत्याचारी नृशंस मंगोल शासक औरंगजेब ने 1669 ई. में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तोड़कर मस्जिद बनवा दिया था, लेकिन सनातन धर्मियों ने कोई प्रतिकार नहीं किया।

औरंगजेब के कलंक को कुछ हद तक महारानी अहिल्याबाई होलकर ने धोया और अब पीएम मोदी ने विश्वनाथ मंदिर को पुनर्स्थापित कर भारतीय संस्कृति के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में लिखवा लिया। औरंगजेबी मुस्लिमों को चाहिए कि वे सनातनियों के पूजा स्थलों को उनको सौंप दें, इसी से शांति आएगी। आज पूरी दुनियां सनातन संस्कृति की ओर भाग रही है। इस मौके शम्स, नगीना बेगम, जमीला, हदीसुन, शमसुन्निशा, सहीदुन, नाजमा बेगम, कौसर, शहनाज, रशीदा, शमीमा, नजमा, सबीना, रजिया आदि महिलाओं ने शिव दीपावली मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें