फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रंगभरी एकादशी और मसाने की होली पर सुरक्षा व्यवस्था में न हो कोई चूक, कमिश्नर ने दिया ये निर्देश

Wed, 20 Mar 2024 08:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था परखने के बाद पुलिस आयुक्त ने कहा कि रंगभरी एकादशी और मसाने की होली के दौरान सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी। इस दौरान वीडियोग्राफी भी होगी। 
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रंगभरी एकादशी और मसाने की होली के दौरान सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात करने का निर्देश दिया। कहा कि दोनों आयोजन की वीडियोग्राफी भी कराई जाए।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने विश्वनाथ धाम के कंट्रोल रूम और मणिकर्णिका घाट का निरीक्षण किया। कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करनी है। रंगभरी एकादशी के दिन गलियों में पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। मसाने की होली के दौरान गंगा घाटों पर सतर्कता के साथ निगरानी की जाए। 

कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सुरक्षा व्यवस्था की आड़ में दुर्व्यवहार की शिकायत कतई न आए। धाम की निगरानी और सतर्कता को लेकर किसी भी स्तर पर चूक न होने पाए। यातायात व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें