फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Encounter: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे बदमाश, मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

Wed, 20 Mar 2024 07:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Police Encounter : गाजीपुर जिले के हाटा रेलवे क्रासिंग के पास से पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बाइक सवार बदमाश चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया।  
विज्ञापन
Ghazipur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना अंतर्गत हाटा रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश चेकिंग कर रही पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे। दोनों वाराणसी के निवासी हैं। बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


यह है मामला
मुहम्मदाबाद थाना अंतर्गत तिवारीपुर मोड़ के पास रात में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद द्वारा चेकिंग की जा रही थी। उनके अनुसार एक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया। जिनका पीछा कर हाटा रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी की गई। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी के मुताबिक घायल बदमाशों की पहचान गौतम साहनी निवासी B2/160 भदैनी थाना लंका जनपद वाराणसी और समीर सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर निवासी भगवानपुर थाना लंका जनपद वाराणसी के रूप में हुई हैं।  
विज्ञापन


बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। घायल बदमाशों के पास से मोटरसाइकिल, दो तमंचा .315 बोर, पांच खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस .315 बोर, 8 पीली धातु के कंगन व 2800 रुपये नकद बरामद हुआ है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें