फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम की डिजाइन में फिर बदलाव, वैदिक केंद्र के साथ हुए ये परिवर्तन

Mon, 05 Oct 2020 06:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम के निर्णाण में सामने आ रही परेशानियों को देखते हुए डिजाइन में कई बदलाव किए जा रहे हैं। अब वैदिक केंद्र का स्थान बदलने के साथ ही यात्री सुविधा केंद्र की चौड़ाई भी कम होगी। वहीं काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश के लिए गंगा के तट पर बनाई जा रही जेटी को घाट के समानांतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन

धाम के निर्माण के दौरान छोटे मंदिरों और मिट्टी के अंदर पत्थरों के मिलने से निर्धारित गहराई तक नींव बनाने में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर भवनों के प्रस्तावित आकार में परिवर्तन किया जाएगा। निर्माण एजेंसी पीएसपी ने कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव भेज दिया है। 


प्रस्ताव के अनुसार, वैदिक केंद्र का स्थान बदलकहर उसे पूजा गेस्ट हाउस के पास बनाया जाएगा। वहीं यात्री सुविधा केंद्र की तीन मीटर चौड़ाई कम की जाएगी। इसके अलावा यात्री सुविधा केंद्र के तीन भवन, मंदिर परिसर, यूटिलिटी भवन, सुरक्षा केंद्र, जनसुविधा केंद्र, भोगशाला और मुमक्षु भवन की डिजाइन में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता संजय गोरे ने बताया कि जब डीपीआर तैयार किया गया था, तो उस समय मौके पर पुराने भवन थे। इन्हें हटाने के बाद वैदिक विज्ञान केंद्र के निर्माण स्थल पर कई छोटे-छोटे मंदिर मिले हैं। वहां निर्माण संभव नहीं है, इसलिए डिजाइन में बदलाव किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें