सुभासपा के कार्यकर्ताओं से भिड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कथित नेता के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद बलिया में विभिन्न संगठनों के लोग आंदोलित हो गए। इसी बीच सोमवार को दोपहर में एक समाज के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर संबंधित नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ये लोग वहां से लौट रहे थे कि तभी सुभासपा के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते नजर आ गए। उन्हें देखकर एक समाज के लोग अचानक उनकी ओर गुस्से में दौड़ पड़े और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
तभी वहां पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को तत्काल अलग कर मामले को शांत कराया। यदि तत्काल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची होती तो बड़ा विवाद हो सकता था।