फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: कल से धाम के अंदर मोबाइल ले जा सकेंगे श्रद्धालु, ट्रायल के दौरान गेट नंबर चार बंद

Sun, 25 Sep 2022 06:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम में अब मोबाइल ले जाने की अनुमति मिल गई है। शनिवार को मंदिर प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों ने इसका ट्रायल किया। ट्रायल के दौरान गेट नंबर चार को बंद रखा गया। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम का गेट नंबर चार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम में अब श्रद्धालु आसानी से मोबाइल और बैग आदि लेकर जा सकेंगे। इन पर प्रतिबंध सिर्फ मुख्य परिसर (मंदिर प्रांगण) में रहेगा। शनिवार को मंदिर प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों ने इसका ट्रायल किया। गेट नंबर चार बंद कर अगल-बगल के रास्तों से श्रद्धालुओं को मोबाइल एवं उनके अन्य सामान के साथ धाम में प्रवेश दिया गया। रविवार को ट्रायल के कारण गेट नंबर चार बंद रहा। 

विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में ट्रायल हुआ। इसमें तय हुआ कि मोबाइल व सामान के साथ श्रद्धालु मंदिर के मुख्य परिसर में नहीं जाएंगे। हालांकि उन्हें बैरिकेडिंग वाले रास्ते से गंगा तट वाले गंगा प्रवेश द्वार तक जाने की अनुमति होगी। मंदिर के मुख्य परिसर में जाने के लिए श्रद्धालुओं को अपना सामान धाम परिसर में यात्री सुविधा केंद्र के निशुल्क लॉकर में जमा कराना होगा। 

मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए धाम क्षेत्र में मोबाइल के साथ प्रवेश की सुविधा पूरी तरह से शुरू हो सकती है। शनिवार को पहले दिन ट्रायल के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने हर प्वाइंट पर निगरानी की और बैरिकेडिंग के नए प्वाइंट चिन्हित किए। 

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सीआईएसएफ ने विश्वनाथ मंदिर परिसर के नए सुरक्षा ड्राफ्ट में मोबाइल ले जाने की अनुमति दी है। इससे श्रद्धालुओं का उत्पीड़न बंद होगा और बाहर के दुकानदारों की मनमानी भी खत्म हो जाएगी। ट्रायल के दौरान मंदिर प्रशासन के अधिकारी, सीआरपीएफ, पुलिस और पीएसी के अधिकारी तथा जवान मौजूद रहे। 

हर गेट पर अलग-अलग है प्रसाद के दाम
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर कहीं 500 रुपये तो कहीं 150  सौ रुपये की डलिया मिल रही है। नि:शुल्क मोबाइल रखने का लालच देकर दुकानदारों के प्रतिनिधि आसानी से ग्राहकों को फांस लेते हैं। दर्शन करने के बाद जब ग्राहक को दाम देने की बात आती है तो रोजाना तकरार होती है।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की जेब सबसे अधिक गेट नंबर चार और गेट नंबर दो पर ही काटी जा रही है। पुलिस प्रशासन के साथ बैठक के बाद श्री काशी विश्वनाथ गली व्यापार मंडल ने अपने प्रसाद के दाम तय कर लिए हैं और सोमवार को इसे प्रशासन के सामने भी रखा जाएगा।
पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर मनमानी कीमत पर माला-फूल-प्रसाद बेचने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने चेताया
विज्ञापन

दुकानदारों की मनमानी अनवरत जारी

बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने देश भर से आ रहे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय दुकानदारों की मनमानी अनवरत जारी है। गेट नंबर चार और गेट नंबर दो पर श्रद्धालुओं से प्रसाद के मनमाने दाम लिए जाते हैं। गेट नंबर चार, गेट नंबर दो और ढुंढिराज गणेश वाली गली के दुकानों पर प्रसाद के दाम में काफी अंतर है। ढुंढिराज गणेश पर जो 150  रुपये की डलिया मिलती है उसका गेट नंबर चार पर दाम 300 रुपये से अधिक है।

शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ गली व्यापार मंडल के नवीन गिरि, अजय तिवारी पे पदाधिकारियों के साथ बैठक करके प्रसाद की सूची निर्धारित कर दी। महामंत्री कमल तिवारी ने बताया कि ढुंढिराज, कोतवालपुरा और साक्षी विनायक के दुकानदारों के लिए रेट लिस्ट निर्धारित की गई है। इसको पुलिस प्रशासन के सामने रखा जाएगा और वहां से स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें