फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सुबह से रात तक टॉप ट्रेंड रहा #KashiVishwanathDham, पांच लाख से अधिक लोगों ने किए ट्वीट

Mon, 13 Dec 2021 08:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाध धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की सांस्कृतिक नगरी काशी में सोमवार को बाबा विश्वनाथ धाम लोकार्पण उत्सव से कम नहीं रहा। पहली बार ऐसा रहा कि सोशल मीडिया पर काशी विश्वनाथ धाम सुबह से लेकर रात तक टॉप ट्रेंड में रहा। दुनिया भर में ट्विटर पर घंटों हैशटैग काशी विश्वनाथ (#KashiVishwanathDham) सहित अन्य 10 ऐसे कीवर्ड रहे, जो छाए रहे।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ हैशटैग को दुनिया भर में 35 करोड़ से अधिक लोग हैशटैग तक पहुंचे। पांच लाख से अधिक लोगों ने ट्वीट किए। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। साथ ही काशी विश्वनाथ धाम के भव्य और दिव्य रूप की तस्वीरें भी छाई रहीं।

 दरअसल, सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के साथ ही लोगों ने ट्विटर, फेसबुक, लिंकडिन, इंस्टाग्राम आदि साइटों पर फोटो और हैशटैग करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
हैशटैग काशी विश्वनाथ के साथ काशीविश्वनाथधाम, काशीविश्वनाथकॉरिडोर, दिव्यकाशीभव्यकाशी, हरहरमहादेव, वाराणसी, गंगा, लॉर्ड शिवा, काल भैरव, नरेंद्र मोदी, बाबा विश्वनाथ, शिवा जी, प्राइम मिनिस्टर और माय पीएम हैशटैग ट्रेंड करते रहे। यही नहीं, ट्विटर पर लोगों ने विपक्षियों को भी आड़े हाथों लिया और औरंगजेब, बरनॉल आदि हैशटैग भी ट्रेंड से निशाने पर रखे। 
विज्ञापन

कई राजनेताओं और अभिनेताओं ने भी किया ट्वीट

काशी विश्वनाथ लोकार्पण कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो कई राजनेताओं और अभिनेताओं ने भी ट्वीट किए। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से बधाई दी। भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भोजपुरी में विश्वनाथ कॉरिडोर पर बनाए गए गीत को साझा किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रियों, सांसद, विधायक, संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं के ट्विटर हैंडल पर सिर्फ काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण की तस्वीरें ही साझा होती रही।
तस्वीरों में लोकार्पण: गेरुआ वस्त्र, गंगा स्नान, डमरू की डम-डम...कुछ इस भाव से पीएम मोदी ने समर्पित किया विश्वनाथ धाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें