फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुआ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम

Fri, 24 Apr 2020 01:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
kashi vishwanath corridor - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ धाम का काम फिर से शुरू हो गया है। शासन का निर्देश मिलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कराया। 10 दिन पहले काम शुरू कराने के 24 घंटे बाद ही काम को रोक दिया गया था। कार्यस्थल पर निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था और निगरानी कर रही संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर काम शुरू कराने पर कई निर्णय लिए गए हैं। कार्यस्थल को सील कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। किसी भी कर्मचारी के परिचित या रिश्तेदार को भी कार्यस्थल पर आने या मिलने की अनुमति नहीं होगी।

काम शुरू कराने से पहले कर्मचारियों व मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है। रोजाना काम शुरू करने से पहले और काम बंद करने के बाद कार्यस्थल को सैनिटाइज किया जाएगा। कार्यदायी एजेंसी को कर्मचारियों को मास्क, ग्लब्स और किसी भी कर्मचारी के स्वास्थ्य में गड़बड़ी आने पर जांच और इलाज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


आसपास रह रहे लोगों के आवागमन पर भी रोक
कार्यस्थल के बीच में बचे भवनों में रह रहे लोगों को भी आने-जाने से रोक दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि वह होम डिलिवरी के माध्यम से जरूरी सामान मंगवाएं। इसमें किसी भी प्रकार की मनमानी हुई तो उन्हें प्रशासन के जरिए तत्काल कार्यस्थल से बाहर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

दो से तीन माह बढ़ सकती है निर्माण की अवधि
लॉकडाउन के चलते काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण पूरा होने में दो से तीन माह अतिरिक्त लग सकते हैं। निर्माण के लिए दिए गए वर्क आर्डर अगले दो माह के लिए सीज कर दिए गए हैं। कार्यदायी एजेंसी का कहना है कि काम बार-बार बंद होने से पूर्व निर्धारित समय सीमा में काम करना संभव नहीं लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें