छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और हर्षित ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन इन मूलभूत समस्याओं को शीघ्र नहीं सुधारता है, तो छात्र-छात्राएं मजबूरी में अपने घर से पंखा, झाड़ू व अन्य सामान लेकर आएंगे।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज विज्ञान संकाय में छात्रों ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रमुख समस्याओं में कक्षाओं में पानी का रिसाव, पंखे की खराबी, माइक न होने, जिससे पढ़ाई में समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही वॉटर कूलर खराब होना, वॉशरूम में गंदगी एवं पानी की व्यवस्था न होना और फैकल्टी लाइब्रेरी में पुस्तकें न होना शामिल हैं।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और हर्षित ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन इन मूलभूत समस्याओं को शीघ्र नहीं सुधारता है, तो छात्र-छात्राएं मजबूरी में अपने घर से पंखा, झाड़ू व अन्य आवश्यक सामग्री लेकर आएंगे और खुद सफाई कर पंखा लगाकर कक्षाओं का संचालन करेंगे।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि समाज विज्ञान संकाय को जो धन प्राप्त होता है, वह कहां खर्च हो रहा है। छात्र- छात्राओं को सुविधा दिलाने के लिए हम हर प्रयास करेंगे। धरना दे रहे छात्रों को पांच घटे के बाद संकाय अध्यक्ष प्रो. रेखा, प्रो. केके सिंह, प्रो. बृजेश, प्रभारी अभ्यंत्रण विभाग ने वार्ता किया। छात्रों द्वारा अपनी मांगो को लेकर पत्रक दिया गया। संकाय अध्यक्ष ने एक सप्ताह के अंदर सभी मांगों को पूर्ण करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। वॉटर कूलर, वॉशरूम सफाई प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राहुल पांडेय, शौर्य, दुर्गा यादव, अमन खान, विश्वजीत तिवारी, आदर्श पाण्डेय, सागर राय, सुमित प्रजापति, निखिल, सचिन यादव, अमन चौधरी, आकाश सिंह, अभिषेक दूबे आदि छात्र उपस्थित रहे।