रेलवे, बीएचयू के नालों को लेकर आने वाली जलभराव की समस्या का जल्द समाधान होगा। इसके लिए नगर निगम, बीएचयू और रेलवे ने मिलकर सर्वे किया है। इसमें पाया गया कि बीएचयू के कुछ जगहों पर पाइप लाइन की जरूरत है। जिसे डालने के साथ साथ कुछ जगहों पर डायवर्जन किया जाएगा। इससे साकेत नगर, संकट मोचन, सुंदरपुर के लोगों को राहत मिलेगी।
इसी प्रकार फुलवरिया के नुरूद्दीन शहीद मजार के पास नाले से सीवर रेलवे के नाले से होकर निकलता है। जो नगर निगम के नाले में मिलता है। यहां पर भी डायवर्जन और नई पाइप लाइन डालने से समस्या का समाधान हो जाएगा।
बीएचयू का नाला जाम होने के कारण जलनिकासी न होने से साकेतनगर और संकट मोचन क्षेत्र में जलभराव की समस्या आती है। यहां भी बीएचयू का नाला नगर निगम के नाले में मिलता है। नगर निगम अपने नालों की सफाई तो करा देता है। शहर में जलभराव के लिए चिह्नित 85 इलाकों में से 70 नगर निगम के, पीडब्ल्यूडी के 15 हैं।
इसे भी पढ़ें; UP: काशी में 9.50 करोड़ रुपये से बने 62 स्कल्पचर, दो टूटकर झुकने लगे; देश प्रेम के स्कल्पचर की उखड़ रही फर्श
अंधरापुल, रथयात्रा, महमूरगंज, सेनपुरा, लल्लापुरा, औरंगाबाद एवं नई सड़क स्थलों पर कोई जल निकासी की लाइन नहीं है। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि लो-लैंड के क्षेत्रों में भी जल निकासी के लिए डीजल पंपों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।