फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव: विभिन्न पदों पर 27 ने किया नामांकन, उम्मीदवारों ने समर्थकों संग की नारेबाजी

Sat, 18 Dec 2021 01:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गहमागहमी है। मतदान 24 दिसंबर को होना है। शुक्रवार को छात्रसंघ के चार प्रमुख पदों सहित कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 
विज्ञापन
प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को ऑनलाइन नामांकन हुआ। नामांकन के बाद उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ परिसर में जमकर नारेबाजी की गई और पर्चे उड़ाए गए। छात्रसंघ के चार प्रमुख पदों सहित कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए 4, महामंत्री के लिए 3 और उपाध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पुस्तकालय मंत्री पद पर 4 ने नामांकन दाखिल किया। संकाय प्रतिनिधि पद पर एक-एक उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र की हार्ड कॉपी शनिवार सुबह 9 से अपरान्ह एक बजे तक जमा होगी। जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन नामांकन के लिए शाम 6 बजे तक समय निर्धारित किया गया था। शनिवार को सभी प्रत्याशी मानविकी संकाय में चुनाव कार्यालय में पर्चा दाखिल करेंगे। प्रत्याशी के साथ एक-एक प्रस्तावक और समर्थक ही जा सकेंगे। 

विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन किया तो निरस्त होगा पर्चा

छात्रसंघ चुनाव: ऑनलाइन नामांकन करते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह, कुलानशासक प्रो. निरंजन सहाय सहित सुरक्षा अधिकारी ने अपनी टीम और पुलिस बल के साथ  परिसर का दौरा किया। टीम ने चुनाव प्रचार कर रहे छात्रों के परिचय पत्र की जांच की। साथ ही प्रत्याशी और समर्थकों को लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुपालन की सख्त हिदायत दी।

चेताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। कुलानुशासक  प्रो. सहाय ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस प्रशासन से उनके फुटेज भी साझा किए जा रहे हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके हो सके।
विज्ञापन

शनिवार को पठन-पाठन स्थगित

छात्रसंघ निर्वाचन को देख शनिवार को प्रत्याशियों द्वारा हार्ड कॉपी जमा किया जाना है। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के साथ भारी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देख कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने शनिवार को पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें