फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा की आई डेट, वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड

Thu, 01 Oct 2020 01:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातक प्रवेश परीक्षा का आयोजन चार अक्टूबर को किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र बुधवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुलसचिव डॉ एसएल मौर्य ने बताया कि बीए और बीकॉम की प्रवेश परीक्षा चार अक्तूबर को होगी। बीए में 6604 और बीकॉम में 5902 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 से 11 और दोपहर 3 से पांच बजे तक किया जाएगा।


प्रवेश पत्र को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है और अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल पर संदेश भी भेज दिया गया है। 62 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 32 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 33 पाठ्यक्रमों में आवेदकों की संख्या सीट के सापेक्ष कई गुना अधिक है। इसमें दाखिला प्रवेश परीक्षा केजरिए होगा और 29 पाठ्यक्रमों में मेरिट से प्रवेश दिया जाएगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 13 से होगी विधि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने तीन अक्टूबर से होने वाली विधि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब पंचवर्षीय बीए एलएलबी की तीन अक्तूबर व तीन वर्षीय एलएलबी की परीक्षाएं आठ अक्टूबर से होने वाली परीक्षा 13 अक्टूबर से होंगी। छात्रों के अनुरोध पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तिथि में यह बदलाव किया है।

संशोधित समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। कुलसचिव ने बताया कि विधि की परीक्षाएं अब 23 अक्टूबर तक चलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें