फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिनों में 35 हजार शादियां, लखनऊ के सभी होटलों में बुकिंग बंद

Thu, 01 Oct 2020 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ की सड़कों पर 25 नवंबर से बैंड-बाजे की धुन सुनाई देने लगेगी। इस दिन से शुरू हो रही सहालग 11 दिसंबर तक रहेगी। इस दौरान 17 दिनों में 35 हजार शादियां होंगी। यानी रोजाना दो हजार से अधिक शादी समारोह होंगे। इसके चलते शहर के 500 होटल फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन


चारबाग के कारोबारी राकेश कुमार छाबड़ा पम्मी ने बताया कि शादी वाली तारीखों पर अब किसी होटल में जगह नहीं खाली है। उनके होटल में 30 शादियों की बुकिंग हो चुकी है। वहीं, अब बुकिंग बंद होने से 25 लोग निराश हो चुके हैं। ये परिवार तारीखों में फेरबदल कराने में जुटे हैं। 

गोमतीनगर में रोजाना होंगी 500 शादियां 
उत्तर प्रदेश होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं होटल कारोबारी श्याम कृष्णानी ने बताया कि 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक गोमती नगर और विस्तार के होटल और बैंक्वेट हॉल में औसतन रोजाना 500 शादियां होंगी। इनमें 50 होटल ऐसे हैं, जिनमें दो शादियों की बुकिंग हो चुकी है। इसमें से कुछ दिन में होंगी।
विज्ञापन

 

बड़े लॉन के मुकाबले बैंक्वेट हॉल, होटल सस्ता

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
आशियाना के बैंक्वेट हॉल मालिक एवं उत्तर प्रदेश फूड प्रोसेसर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अनिल वरमानी ने बताया कि बैंक्वेट हॉल व होटल में 100 बारातियों का शादी समारोह लगभग एक लाख रुपये सस्ता पड़ रहा है। इस कारण अप्रैल-मई में स्थगित शादियों को नवंबर, दिसंबर में करने के लिए बड़े लॉन की बुकिंग कराने वाले इसे निरस्त करा रहे हैं। बड़े लॉन के किराये और सजावट पर ही करीब दो लाख का खर्च आ रहा है। चिनहट स्थित लॉन मालिक रवि तुली ने बताया कि लखनऊ में करीब 500 बड़े लॉन हैं। इनमें से 10 से 15 शादियों की बुकिंग निरस्त हो चुकी है और सिलसिला जारी है। 

200 तक की जाए  बरातियों की संख्या
लखनऊ आदर्श टेंट, कैटर्स एवं डेकोरेशन एसो. अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार है कि वह बरातियों की संख्या 200 तक कर दें। इससे टेंट और डेकोरेशन का काम करने वाले छोटे व्यापारियों को रोजी-रोटी मिल सके।   
विज्ञापन

इस साल सहालग के नौ दिन

प्रतीकात्मक तस्वीर
इस साल नवंबर और दिसंबर में सहालग के सिर्फ नौ दिन हैं। यह 25, 27, 30 नवंबर और 1, 6 ,7 ,9, 10 व 11 दिसंबर है। होटल मालिकों ने बताया कि सहालग शुरू होने के बाद से 11 दिसंबर तक लगातार उनके यहां समारोह होंगे। भले ही पंचांग में वे तारीखें शामिल नहीं, पर शादी समारोह के लिए बुकिंग हो चुकी है। इसके चलते लगातार 17 दिन जमकर शादियां होंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें