फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: प्रशासनिक भवन पर छात्रों ने जड़ा ताला, मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप, नंबर बढ़ाने की कर रहे मांग

Tue, 19 Oct 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ के छात्रों ने सोमवार को प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया और नंबर बढ़ाने की मांग करने लगे। आरोप है कि मूल्यांकन में गड़बड़ी के कारण उन्हें नंबर कम मिले।
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन पर छात्रों ने जड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा परिणाम से आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि कॉपियों के गलत मूल्यांकन के कारण छात्रों को फेल कर दिया गया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और नंबर बढ़ाने की मांग करते रहे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। दो घंटे तक कुलपति, कुलसचिव समेत सभी शिक्षक प्रशासनिक भवन में बंद रहे।

सोमवार को दोपहर बाद छात्रों का दल प्रशासनिक भवन पहुंचा। छात्र नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन में घुस गए। छात्रों ने कुलपति से मुलाकात की और उनको स्नातक कक्षाओं के परिणाम में गलत नंबर दिए जाने के बारे में जानकारी दी। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने छात्रों से कहा कि आपके सामने दो विकल्प हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला आप बैक पेपर की परीक्षा में शामिल हों या फिर आप आरटीआई के जरिए अपनी कॉपी को दोबारा जांच कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। कापियों का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा और उसके अनुसार नंबर दिए जाएंगे। इस पर छात्र भड़क उठे। उन्होंने कहा कि उनके  नंबर इसी तरह बढ़ा दिए जाएं। बात नहीं बनी तो छात्र मुख्य द्वार पर ताला जड़कर प्रदर्शन करने लगे। दो घंटे तक हंगामा करने के बाद छात्र वापस चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें